The Sahitya और प्राची डिजिटल पब्लिकेशन द्वारा संयुक्त तत्वाधान में प्रकाशित किये जा रहे काव्य संकलन ‘काव्य प्रभा’ के लिए रचनाकारों का चयन सम्पन्न हो चुका है। काव्य संग्रह की संपादिका सुधा सिंह ‘व्याघ्र’ जी को उनके अथक परिश्रम के लिए ढ़ेरो शुभकामनाएं।
बता दें कि काव्य संग्रह की संपादिका सुधा जी The Sahitya की सक्रिय लेखिका हैं। आप उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैं और आपने एम. ए., बी. एड. (हिन्दी, अर्थशास्त्र ) आदि शैक्षिक उपाधियाँ अर्जित की हैं। आप एक अंतरराष्ट्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। आप कहानी, लघुकथा, हाइकु, ड्रामा, कविता, दोहे, कुंडलियाँ, गीत, नवगीत, कहमुकरियाँ, पंजाबी टप्पे (माहिया) आदि विद्याओं में लेखन करती हैं। सुधा जी को नारी शक्ति सागर सम्मान, मधुशाला काव्य गौरव, निज भाषा गौरव सम्मान, मॉम्सप्रेस्सो हिन्दी लेखक सम्मान, साहित्यपीडिया द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्टोरी मिरर द्वारा लिटेररी कर्नल की उपाधि सहित अन्य कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
साझा काव्य संग्रह ‘काव्य प्रभा’ के लिए निम्न रचनाकारों की रचनाएं प्राप्त हो चुकी है।
- सुधा सिंह
- वीणा पाण्डेय
- सुखविंद्र सिंह मनसीरत
- अनुरोध कुमार श्रीवास्तव
- अभिषेक कुमार ‘अभ्यागत’
- प्रफुल्ल कुमार पाण्डेय
- अभिलाषा चौहान’सुज्ञ’
- शिवम मिश्रा
- आनंद सिंह शेखावत
- बसंती सामन्त
- नवाब मंजूर
- डॉ. जयप्रकाश नागला
- डॉ. मीनू पूनिया
- पल्लवी गोयल
- कुंदन कुमार
- शाहाना परवीन
- मीना शर्मा
- दिवान तिवारी
- अनुजा बेगम
- दिनेश सिंह नेगी
- रेनू सक्सेना
- रितू असूजा
नोट : बोल्ड किए गये नाम The Sahitya के सम्मानित एवं सक्रिय लेखक हैं।